बच्चों की ऊर्जा, उत्साह और रचनात्मकता से जीवंत हुए झारखंड के विद्यालय

झारखंड
Spread the love

  • समर कैंप 2026 की शुरुआत, लाखों बच्‍चे ले रहे हिस्‍सा

रांची। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में राज्य के सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में तीन दिवसीय समर कैंप-2026 का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। प्रथम दिन विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।

गांव से लेकर शहर तक और कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने पूरे आनंद एवं हर्षोल्लास के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

‘सीखें, खेलें, सृजन करें’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम दिन ‘खेल के साथ फिटनेस एवं सृजन के संग बचपन’ विषय पर गतिविधियां आयोजित की गईं।

विद्यालयों में योगाभ्यास, फिटनेस अभ्यास, दौड़, रस्सीकूद, पारंपरिक खेल एवं समूह आधारित मनोरंजक गतिविधियों का संचालन किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया।

कई विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा स्थानीय संस्कृति एवं पारंपरिक कलाओं से जुड़े खिलौने, मॉडल एवं हस्तनिर्मित कलाकृतियाँ तैयार की गईं।

चित्रकला, हस्तशिल्प एवं सृजनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक क्षमता को अभिव्यक्त किया। विद्यालय परिसर  बच्चों की ऊर्जा, रचनात्मकता एवं सहभागिता से जीवंत दिखाई दिए।

शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, अनुशासन, टीम भावना एवं सक्रिय जीवनशैली के महत्व से भी अवगत कराया गया। गर्मी को ध्यान में रखते हुए बच्चों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों का विशेष रूप से पालन किया गया।

शारीरिक शिक्षा एवं खेल के प्रभाग प्रभारी धीरसेन ए. सोरेंग ने बताया कि नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप बच्चों का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से राज्यस्तरीय समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जो 21 मई तक संचालित होगा।

समर कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों में खेल भावना, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच एवं सांस्कृतिक चेतना के विकास को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230