रांची। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है।
शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग राज्यसभा की रिक्त या रिक्त होनेवाली देश भर की 24 सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी है।
इनमें झारखंड की भी दो सीटें शामिल हैं। इन दोनों सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा। इससे पहले एक जून को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन शुरू हो जाएगा। आयोग ने नामांकन की अंतिम तिथि आठ जून निर्धारित की है।
झारखंड में जिन दो सीटों पर चुनाव होना है, उनमें एक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से रिक्त हुई सीट शामिल है।
साथ ही वर्तमान सदस्य दीपक प्रकाश का छह वर्ष का कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त होने के बाद रिक्त होनेवाली सीट के लिए चुनाव होना है।
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, नौ जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 11 जून तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे।
मतदान 18 जून को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा, जबकि उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना शुरू होगी। चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक पूरी कर ली जाएगी। यह चुनाव झारखंड विधानसभा में होगा।
विधानसभा के प्रभारी सचिव निर्वाची पदाधिकारी होंगे, जबकि विधानसभा सचिवालय के किसी पदाधिकारी को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया जाएगा।
चुनाव राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार की निगरानी में होगा। चुनाव में झारखंड विधानसभा के सभी निर्वाचित सदस्य भाग लेंगे।
इधर, राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी को लेकर किसी भी राजनीतिक दल ने अपना पत्ता नहीं खोला है। सत्ताधारी गठबंधन में भी अभी इसपर कोई सहमति बनाने का प्रयास नहीं हुआ है।
हालांकि चुनाव की घोषणा की बाद राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

