Jharkhand: SIR के लिए फिर बढ़ी समयावधि, जानें अब किस तारीख को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के मतदाताओं को लेकर राहत भरी खबर है। भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड में SIR के लिए समय सीमा को बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब झारखंड में वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन 30 नवबंर को होगा।

भारत निर्वाचन आयोग के इस फैसले के बाद राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 को लेकर विस्तार से जानकारी दी है।

सीईओ के. रवि कुमार ने बताया कि अब मतदाता सूची के मैपिंग को लेकर पहले और दूसरे नोटिस के निष्पादन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक की समय सीमा तय की है। जबकि 31 अक्तूबर तक सभी नोटिस का निष्पादन किया जाएगा।

इसके साथ ही 31अक्टूबर तक सभी दावों का निष्पादन किया जाएगा। 1 से 12 नवबंर तक घर-घर जाकर बीएलओ की ओर से फॉर्म 6 के तहत दावों का निपटारा किया जाएगा। इसके साथ ही 1 से 21 नवंबर के बीच सभी नोटिस और दावों पर सुनवाई होगी।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप

https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप

https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d4743

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *