
तुर्की। हादसे की खबर तुर्की के इस्तांबुल शहर से आई है, जहां माल्टेपे जिले (एशियाई हिस्से) में गुरुवार को तड़के एक 7 मंजिली इमारत का एक हिस्सा ढह जाने से कम से कम 7 लोग मलबे में फंस गए हैं। हादसे में भूतल की दुकान समेत शुरुआती तीन मंजिलें जमींदोज हो गईं।
- रेस्क्यू ऑपरेशन जारी: इस्तांबुल के गवर्नर के अनुसार, राहत एवं बचाव दल ने मलबे से 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। वहीं, मलबे में फंसे 6 साल के एक बच्चे से संपर्क हो गया है, जिसे निकालने के लिए बचाव दल दूसरे विकल्प पर काम कर रहा है।
- सुरक्षा के कड़े इंतजाम: इमारत के और अधिक ढहने के खतरे को देखते हुए आसपास की इमारतों को भी एहतियातन खाली करा लिया गया है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

