जमशेदपुर केनेल क्लब चैम्पियनशिप Dog Show कल से

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। जमशेदपुर केनेल क्लब 79वां, 80वां एवं 81वां चैम्पियनशिप Dog Show का आयोजन 9 से 11 जनवरी, 2026 तक करेगा। यह आयोजन जे.आर.डी. टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर के आर्चरी ग्राउंड में आयोजित होगा। यह डॉग की  उत्कृष्टता, शुद्ध नस्ल (पेडिग्री) और खेल भावना का भव्य संगम होगा।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत (क) ऑबीडियंस टेस्ट, (ख) लैब्राडोर स्पेशलिटी शो, (ग) बीगल स्पेशलिटी शो तथा (घ) ऑल ब्रीड शो का भी आयोजन किया जाएगा।

क्‍लब की ऑबीडियंस प्रतियोगिता भारत की सबसे प्रतिष्ठित ऑबीडियंस प्रतियोगिताओं में से एक मानी जाती है। इस वर्ष ऑबीडियंस टेस्ट में 39 श्वान भाग ले रहे हैं।

इनमें से 20 श्वान पोस्ट ग्रेजुएट क्वालिफिकेशन के लिए और 7 श्वान कंपैनियन डॉग असेसमेंट (चिकित्सकीय उद्देश्यों में उपयोग होने वाले कुत्ते) के लिए भाग ले रहे हैं।

जेकेसी शो में 326 श्वान प्रतियोगिता के बेस्ट इन शो के खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। इस बार प्रतियोगिता में 43 विभिन्न नस्लों के श्वान भाग ले रहे हैं।

प्रतियोगिता में कई विदेशी नस्लों के साथ-साथ तिब्बती मास्टिफ, चाउ चाउ, डोगो अर्जेंटिनो और इंग्लिश सेटर को भी रिंग में देखा जा सकेगा।

इसके अतिरिक्त, हमारे देश की मूल भारतीय नस्लें जैसे कारवां हाउंड, कोम्बाई, मुदहोळ हाउंड, पश्मी और राजा पलयम भी इस बार प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं।

इस वर्ष के शो में जमशेदपुर के पालतू श्वानों के मालिकों के लिए एक विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। जमशेदपुर के टॉप 8 श्वानों  को पहला बेस्ट इन शो से लेकर आठवां बेस्ट इन शो तक रैंक किया जाएगा।

इन्हें जमशेदपुर के स्थानीय श्वानों का सर्वश्रेष्ठ घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही बेस्ट लोकल हैंडलर और रिज़र्व बेस्ट हैंडलर को भी सम्मानित किया जाएगा, ताकि स्थानीय  श्वानों और हैंडलरों को प्रोत्साहन मिल सके।

इस वर्ष के शो की विशेष झलक निर्णायकों का पैनल है। ये दुनिया भर के श्रेष्ठतम जज हैं। सभी जज एफसीआई प्रमाणित हैं। अधिकांश वर्ल्ड डॉग शो के नियमित जज भी हैं। हर जज उन नस्लों के विकास में अग्रणी हैं, जिनमें वे विशेषज्ञता रखते हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK