जीवन में आगे बढ़ने के लिए मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहना आवश्यक : डॉ डीके शाही

झारखंड
Spread the love

  • बीएयू में मेंटल हेल्थ एंड हैप्पीनेसपर विशेष सत्र आयोजित

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि संकाय प्रेक्षागृह में आर्ट ऑफ़ लिविंग के सहयोग से 13 सितंबर को विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इसका विषय ‘मेंटल हेल्थ एंड हैप्पीनेस’ था।

सत्र को संबोधित करते हुए कृषि संकाय के डीन डॉ डीके शाही ने कहा कि करियर और जीवन के किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए मानसिक स्वास्थ्य का अच्छा रहना आवश्यक है। सतत आंतरिक खुशी एवं संतोष से ही मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ रह सकता है।

कार्यक्रम का संयोजन रांची कृषि महाविद्यालय के वार्डन डॉ नीरज कुमार ने किया। संचालन द आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के शशांक शेखर और डॉ हाम्पी चक्रवर्ती ने किया। इस अवसर पर निदेशक (बीज एवं प्रक्षेत्र) डॉ शंभूनाथ कर्मकार एवं संकाय सदस्य भी उपस्थित थे।

सत्र के दौरान मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के सरल एवं प्रभावी उपाय, तनाव मुक्ति, एकाग्रता और फोकस बढ़ाने के व्यावहारिक तरीके साझा किए गए।

विद्यार्थियों को कुछ प्रभावी प्राणायामों का अभ्यास कराया गया। एक गाइडेड मेडिटेशन से परिचित कराया गया, जिससे मन को गहराई से शांति एवं स्थिरता का अनुभव होता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK