गढ़वा में स्ट्रीट फूड वेंडर्स की जांच में मिली गड़बड़ियां

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरएस सिंह और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री के नेतृत्व में शनिवार को शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्ट्रीट फूड वेंडर्स पर जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान गोलगप्पा, चाट, डोसा, चाउमीन, मोमोज, पनीर चिल्ली, लस्सी और फल दुकानों की गहन जांच की गई।

जांच के दौरान कई दुकानों में साफ-सफाई की कमी पाई गई। अधिकांश वेंडर्स बिना एप्रॉन, ग्लव्स और हेडगियर के खाद्य पदार्थ तैयार करते मिले। वहीं खाद्य पदार्थों में अखाद्य रंगों के उपयोग और मिलावटी पनीर के इस्तेमाल का भी खुलासा हुआ, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।

फल दुकानदारों को बिना कार्बाइड से पके फलों की बिक्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि कई वेंडर्स बिना खाद्य सुरक्षा पंजीकरण के ही कारोबार चला रहे हैं। अधिकारियों ने सभी को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।

अधिकारियों ने वेंडर्स को व्यक्तिगत स्वच्छता, वेंडिंग कार्ट और आसपास की सफाई पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। साथ ही जानकारी दी गई कि 6 मई को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी वेंडर्स से भाग लेने की अपील की गई है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230