
- रूट चार्ट और पार्किंग गाइडलाइन जारी
रांची। धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर, 2026 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट मैच होना है। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने ट्रैफिक रूट परामर्श जारी की है। मैच के दौरान दर्शकों की सुविधा और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के परिचालन में बदलाव और पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।
निर्देश व नो-एंट्री नियमावली
9 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक शहर में भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। ये वाहन रिंग रोड होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
शालीमार चौक से नॉर्थ गेट स्टेडियम तक सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। केवल एम्बुलेंस और आपातकालीन चिकित्सा वाहनों को ही छूट रहेगी।
ये है प्रतिबंधित मार्ग
सुजाता चौक, बिग बाजार कटिंग, राजेन्द्र चौक, मेकॉन चौक, एजी मोड़, पीएस मोड, आईलेक्स कटिंग, हिनू चौक, बिरसा चौक, एचईसी गेट, पुराना विधानसभा, धुर्वा गोलचक्कर, शहीद चौक, देवेन्द्र मांझी चौक, कडरू ब्रीज, कडरू कटिंग और अरगोड़ा चौक के बीच सुबह 6 बजे से मैच समाप्ति तक सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों, ऑटो, टोटो और सवारी वाहनों का प्रवेश व परिचालन बंद रहेगा।
टिकट धारकों के लिए पार्किंग
साउथ गेट और साउथ ईस्ट गेट टिकट धारक : धुर्वा गोलचक्कर, जवाहर स्टेडियम, मिया मार्केट होते हुए प्रभात तारा मैदान में वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम जा सकते हैं। इसके फुल होने पर डीएवी स्कूल, जवाहर स्टेडियम या संत थॉमस स्कूल में पार्किंग कर सकते हैं।
वेस्ट गेट टिकट धारक : धुर्वा गोलचक्कर, वीर कुवर सिंह चौक, धुर्वा बस स्टैंड या सैम्बो कैंप मोड़ होकर सुखुआ मैदान में पार्किंग कर सकेंगे। फुल होने पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की पार्किंग का उपयोग करेंगे।
नया सराय रिंग रोड से आने वाले दर्शक : अपने वाहन हाईकोर्ट के सामने हेलीपैड मैदान में पार्क कर तिरिल मोड़, जेएससीए नॉर्थ गेट होते हुए स्टेडियम जा सकते हैं।
वीवीआईपी / वीआईपी पास वाले वाहन : शालीमार बाजार, प्रभात तारा मैदान, पारस अस्पताल होकर स्टेडियम नॉर्थ गेट के बगल वाले वीआईपी प्रवेश मार्ग से वीवीआईपी / वीआईपी पार्किंग स्थल में जा सकेंगे।
सामान्य वाहनों के लिए पार्किंग : सखुआ बागान के पास, धुर्वा गोलचक्कर मैदान, डीएवी स्कूल मैदान, जवाहर लाल स्टेडियम पार्किंग, मियां मार्केट और तीन मुहाना के पास, संत थॉमस स्कूल के पास, प्रभात तारा मैदान, शहीद मैदान, हेलीपैड मैदान।
मैच समाप्ति के बाद इस रास्ते से जाएं
मैच समाप्त होने के बाद शालीमार बाजार, मौसीबाड़ी, धुर्वा, बिरसा चौक और सुजाता चौक पर अत्यधिक ट्रैफिक दबाव से बचने के लिए यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं।
रातु, मांडर, चान्हो के लिए : पार्किंग स्थल → तिरिल कुटे नवाटोली → नयासराय → रिंग रोड होकर जाएं।
नगड़ी, ईटकी, बेड़ो के लिए : पार्किंग स्थल → तिरिल कुटे नवाटोली → नयासराय → रिंग रोड → नगड़ी होकर जाएं।
कांके, पिठौरिया, ओरमांझी के लिए : पार्किंग स्थल → नयासराय → रिंग रोड → तिलता चौक होकर जाएं।
नामकुम, टाटीसिल्वे, सिल्ली, मुरी के लिए : पार्किंग स्थल → झारखंड मंत्रालय → तुपुदाना → रिंग रोड → नामकुम होकर जाएं।
पुलिस की अपील
रांची पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि मैच के दिन संबंधित रूट मार्गों पर चारपहिया वाहनों का उपयोग करने से बचें। केवल विशेष परिस्थितियों में ही चारपहिया वाहन निकालें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

