भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों और आम लोगों को पहुचायें सहायता

झारखंड
Spread the love

  • मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने  कहा कि झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते राहगीरों और आम लोगों को पहुचायें। उन्‍होंने इस बाबत राज्य के सभी उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिया है।

श्री सोरेन ने निर्देश दिया कि सभी सरकारी कार्यालयों के बाहर, एवं सार्वजनिक स्थलों पर आम जनों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसकी स्पष्ट सूचना भी प्रदर्शित करें, ताकि राहगीरों एवं आम लोगों को राहत मिल सके।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी उपायुक्त यह भी सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि जहां कहीं भी जल संकट की स्थिति हो, वहां तत्काल टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति करें।

साथ ही, चापाकलों की मरम्मत एवं अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जाएं। किसी भी गांव, टोला या मोहल्ले में पेयजल की कमी के कारण लोगों को परेशानी नहीं हो, यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स के माध्यम से कहा है कि जनहित सर्वोपरि है। भीषण गर्मी के इस दौर में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य करें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230