सुजीत कुमार केशरी
पिठोरिया। रांची जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवे गोबर हापा रेलवे ट्रैक के समीप एक व्यक्ति का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति का शव होने की सूचना पिठोरिया पुलिस को दी।
घटना की सूचना मिलते ही पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया गया। हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल से जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के माथे पर धारदार हथियार से मारे जाने का निशान है।
पिठोरिया पुलिस यह भी आशंका जता रही है कि अन्यत्र घटना को अंज़ाम देने के शव को यहां लाकर फेंक दिया हो। घटनास्थल से मिले तथ्यों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे ने बताया कि पिठोरिया पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जसवंत कबी (पिता पूर्णचंद्र कबी, निवासी ग्राम पुरनापानी, थाना हातीबाड़ी, जिला सुंदरगढ़, ओड़िशा) के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर पड़ताल जारी है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

