रांची। राजधानी रांची जिले में गैस सिलेंडर की उपलब्धता एवं आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले में एलपीजी सिलेंडरों की संभावित कमी, आपूर्ति श्रृंखला की स्थिति और आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने की समीक्षा की गई।
पैनिक बुकिंग नहीं करने का आग्रह
बैठक में एक बार फिर से गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा उपभोक्ताओं से पैनिक बुकिंग नहीं करने आग्रह किया गया है। इंडेन गैस के पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि भारी संख्या में बुकिंग के कारण सर्वर में अपग्रेडेशन की आवश्यकता है। यह प्रक्रिया जारी है। सर्वर के अपग्रेडेशन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही लोग सामान्य रूप से बुकिंग कर पाएंगे।
गैस की हो रही है पर्याप्त आपूर्ति
रांची में घरेलू गैस की आपूर्ति की समीक्षा के दौरान इंडेन गैस के पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि गैस की पर्याप्त आपूर्ति है। कंपनी के लगभग डेढ़ लाख उपभोक्ताओं के बीच पिछले दिनों की तरह ही प्रतिदिन करीब 10500 गैस सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है।
कंपनी का कहना है कि ज्यादा संख्या में बुकिंग होने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है जो जल्दी सामान्य हो जाएगी। HPCL और BPCL के करीब 25-25 हजार उपभोक्ताओं के बीच रोजाना 2000 से ज्यादा गैस सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है।
आधार पर मिलेगा 5 केजी का सिलेंडर
आपातकालीन स्थिति में उपभोक्ता 5 लीटर के सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। प्रतिनिधियों ने बताया कि HPCL और BPCL के 5 केजी के सिलेंडर बाजार में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध, आधार कार्ड लेकर उपभोक्ता गैस प्राप्त कर सकते हैं।
PNG पाइपलाइन कनेक्शन की भी सुविधा
रांची में 24000 से ज्यादा घरों में PNG की पाइपलाइन कनेक्शन है। बैठक GAIL के पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिन अपार्टमेंट में पीएनजी पाइपलाइन कनेक्शन है, वहां फ्लैट में रह रहे लोग टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर कनेक्शन करवा सकते हैं। पीएनजी पाइपलाइन कनेक्शन के लिए टोल फ्री नंबर 1800 123 121 111 पर कॉल किया जा सकता है।
गैस की कालाबाजारी की जानकारी दें
बैठक में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने एक बार फिर से गैस की कालाबाजारी के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर लोगों को किसी प्रकार से घरेलू गैस की कालाबाजारी या भंडारण की जानकारी मिलती है तो अबुआ साथी (9430328080) पर इसकी जानकारी दें। कालाबाजारी या अवैध भंडारण करनेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


