IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट, जानें असर

देश मौसम
Spread the love

नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर एक गहरा दबाव बन गया है। इस सिस्टम के कारण देश के बड़े हिस्से में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। इसके मद्देनजर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्‍यों के रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यहां सबसे अधिक असर

इस डिप्रेशन का सबसे ज्यादा असर मध्य और पश्चिमी भारत में देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ और मध्य महाराष्ट्र में 6 जुलाई को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और इक्का-दुक्का स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की आशंका है।

कोंकण, गोवा और गुजरात: कोंकण, गोवा और गुजरात क्षेत्र में 6 से 7 जुलाई के दौरान मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहेगा। सौराष्ट्र और कच्छ में भी 6-7 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश में 6 से 8 जुलाई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। विदर्भ में 6-7 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है।

बढ़ेगी बारिश की रफ्तार

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और यूपी में 6 जुलाई को छिटपुट बारिश होगी, लेकिन 7 से 9 जुलाई (और 11 जुलाई) को दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में ‘व्यापक रूप से’ भारी बारिश होने के आसार हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 9 से 11 जुलाई और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8 से 11 जुलाई के बीच भारी बारिश का दौर चलेगा।

पूर्वी राजस्थान में 6 से 10 जुलाई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में 7-8 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में 6 जुलाई को बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में 6-7 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन दोनों राज्यों में 11 जुलाई तक लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा।

आकाशीय बिजली का संकट

बिहार में 6 से 11 जुलाई के बीच छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश होगी। बिहार में मध्यम से तीव्र आकाशीय बिजली गिरने और धूलभरी आंधियां चलने की विशेष चेतावनी जारी की है। 6 से 8 जुलाई के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

ओडिशा में आज यानी 6 जुलाई को भी भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। झारखंड के कई जिलों में 9 जुलाई तक भारी बारिश होगी।

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 7 से 11 जुलाई के बीच व्यापक रूप से भारी बारिश होने का अनुमान है।

तेज हवा का अलर्ट

तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में 6 से 11 जुलाई के बीच व्यापक बारिश होगी। तटीय व दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 6 से 8 जुलाई के बीच बहुत भारी बारिश की चेतावनी है।

तटीय आंध्र प्रदेश में 9 जुलाई तक तेज हवाएं चलेंगी। तेलंगाना में 6 से 7 जुलाई के बीच थंडरस्कॉल (तूफानी हवाएं) चलने की संभावना है।

IMD की सलाह

मछुआरों को उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों के पास न जाने की सलाह दी गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव को लेकर स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है। आम जनता बिजली चमकने के दौरान पेड़ों और खुले मैदानों से दूर रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230