
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 का शेड्यूल सामने आ गया है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से करेगी, जो 2023 के फाइनल का रीमैच होगा।
ग्रुप ए में शामिल भारत
भारतीय टीम को ग्रुप ए में रखा गया है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालीफायर से आने वाली एक टीम शामिल है।
आखिरी विश्व कप संभव
क्रिकेट जगत की निगाहें दिग्गज खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होंगी। दो दशकों के शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के बाद यह उनका आखिरी विश्व कप और अंतिम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट हो सकता है।
भारत का पूरा ग्रुप शेड्यूल
7 अक्टूबर : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (केप टाउन)
10 अक्टूबर : भारत बनाम पाकिस्तान (जोहान्सबर्ग)
14 अक्टूबर : भारत बनाम अफगानिस्तान (त्स्वाने)
17 अक्टूबर : भारत बनाम क्वालीफायर ए (ब्लोमफोंटेन)
24 अक्टूबर : जिम्बाब्वे बनाम भारत (विक्टोरिया फॉल्स)
तीसरे खिताब पर नजर
1983 (कपिल देव) और 2011 (महेंद्र सिंह धोनी) के बाद भारतीय टीम अपना तीसरा वनडे विश्व कप जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। 2003 में जब दक्षिण अफ्रीका में टूर्नामेंट हुआ था, तब भारत फाइनल में उपविजेता रहा था।
दिग्गज खिलाड़ियों के रिकॉर्ड
विराट कोहली विश्व कप इतिहास के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं (जिन्होंने 2023 में एक संस्करण में सर्वाधिक 765 रन बनाए थे), वहीं रोहित शर्मा चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और उनके नाम एक ही विश्व कप में सर्वाधिक 5 शतकों का रिकॉर्ड दर्ज है।
10 अक्टूबर का रोमांच
10 अक्टूबर को हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इस दिन जोहान्सबर्ग में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। इस मैच का इंतजार विश्व के करोड़ों लोगों को रहता है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

