Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

नई दिल्ली देश राशिफल
Spread the love

  • Horoscope : 15 अगस्‍त, 2026 का राशिफल

मेष

दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग अनुकूल रहेंगे। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा।

वृष

कारोबार अच्छा चलेगा। धन लाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्य सफल होंगे। वाणी की मधुरता से अन्य लोगों को प्रभावित कर पाएंगे।

मिथुन

व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी बाधाएं आ सकती हैं, जिससे मन में अनिर्णय की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्च अधिक रहेगा। वाद-विवाद को टालने का प्रयास करें।

कर्क

दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। धन लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ने से मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं।

सिंह

दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। दिन भागदौड़ में बीतेगा। कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन दुविधा में रहेगा। अनावश्यक खर्चों से बचना होगा।

कन्या

दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। आकस्मिक धन लाभ की भी संभावना बन रही है। कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे।

तुला

दिन मिलाजुला रहेगा। कारोबार में बाधाएं आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा, वरना अनावश्यक वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृश्चिक

दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में विशेष लाभ मिलने के योग रहेंगे। काम की अधिकता रहेगी, लेकिन प्रयासों से सफलता मिलेगी। उच्च पदाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है, जो लाभदायक रहेगी।

धनु

दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन लाभ की स्थिति रहेगी। अनावश्यक खर्च की अधिकता से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यापार को लेकर प्रवास हो सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

मकर

दिन मिलाजुला रहेगा। व्यवसाय विस्तार की योजनाएं बनाएंगे, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन में व्यग्रता रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी। दिन भागदौड़ में बीतेगा। अनावश्यक खर्चों की भी अधिकता रहेगी।

कुंभ

दिन सामान्य रहेगा। नराकात्मक विचारों से दूर रहें अन्यथा बड़ा नुकसान होने की आशंका रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, जिससे मन व्यग्र रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें।

मीन

दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन लाभ की स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन के साथ आय वृद्धि के योग बनेंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *