- Horoscope : 30 जुलाई, 2026 का राशिफल
मेष
भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण दिन कुछ बदल सकता है। किसी व्यक्ति को देखकर मन में संवेदना, प्रेम और सद्भावना जन्म ले रही है तो उसकी तन, मन और धन से मदद करें।

वृष
ऐसे स्वार्थी व्यक्ति से टकरा सकते हैं, जो आपसे बार-बार फायदा उठाता रहा है। जहां तक हो सके अपनी जमा पूंजी पर सही नियंत्रण रखें। फिजूलखर्ची और लापरवाही से बचें।
मिथुन
कार्यस्थल में ट्रांसफर आपके लिए एक अच्छा मोड लेकर आ रहा है। किसी के प्रति निष्ठा रखने से लोगों का दिल जीत सकते हैं। किसी से दिल दुखाने वाली बात नहीं करें। सम्मान दें।
कर्क
आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आ रहे हैं। अतिथि भी कुछ अधिक ही लंबा पड़ाव डालना चाहते हैं। इस वक्त मान-सम्मान से सभी को आदर सत्कार की इच्छा पूरी कर दें।
सिंह
घरेलू स्तर पर काफी उतार चढ़ाव देखना है। करियर के लिए संघर्ष कर रहे हैं तो वहीं काम करने की चेष्टा करें, जिसमें आत्मसम्मान मिले। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
कन्या
किसी जानकार मित्र की सलाह पर बिगड़े हुए काम को ठीक कर सकते हैं। दिन पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना अच्छा होगा। सेहत का ख्याल रखें। विवाद नहीं करें।
तुला
जहां तक हो सके अपने बलबूते अपनी समस्याओं का हल निकालें। दूसरे का सहारा लेकर या शासन के बल पर कुछ कर लेने से अधिक दिनों तक प्रभाव कायम नही रहता।
वृश्चिक
व्यापार व व्यवसाय की तरफ नजर रखना काम की प्राथमिकता है। दोपहर तक बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतना जरूरी है।
धनु
सभी काम भगवान के भरोसे रखकर नहीं चलना चाहिए। अपनी तरफ से भी हाथ पांव मारना जरूरी है। ईश्वर उनकी मदद करता है, जो अपनी मदद खुद करते हैं। विवाद से दूर रहें।
मकर
कार्यों में शुरुआती दौर बहुत तेजी से आगे बढ़ता है, जब फायदे का इंतजार करते हैं तब काम अटक जाते हैं। किसी व्यक्ति के साथ होने वाले टकराव से बचें। शांति से काम लें।
कुंभ
जिस स्तर पर कार्यरत हैं, वहां चुप रहना ही अधिक कुशलता का सूचक है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। विवाद नहीं करें।
मीन
सुख और आराम की इच्छा सभी की होती है, लेकिन यह पहले कुछ परिश्रम करने से ही मिलता है। जीवन में भाग्यशाली हैं। वार्ता व व्यवहार में संयमित सावधानी बरतें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

