- Horoscope : 10 जून, 2026 का राशिफल
मेष
व्यय की अधिकता रहेगी। आमदनी सीमित रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। विशेषज्ञ की सलाह के बिना निवेश करेंगे तो नुकसान मुमकिन है। कार्यपद्धति में बदलाव होगा। नौकरी में आप के विरुद्ध षड्यंत्र होगा। सतर्क रहें।
वृष
मानसिक तनावों को हावी ना होने दें। आजीविका में नए प्रस्ताव मिलेंगे। मित्रों में वर्चस्व बढ़ेगा। साहस, पराक्रम में वृद्धि संभव है। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ की संभावना बनती है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज नहीं करें।
मिथुन
विपरीत परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में करने की अपनी अद्भुत क्षमता का प्रयोग करें। व्यापार-व्यवसाय उत्तम रहेगा। निजी समस्या का समाधान होगा। आंखें बंद करके किसी पर यकीन नहीं करें। मेहमानों का आवागमन बना रहेगा।
कर्क
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी में कोई काम नहीं करें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह आप को महत्वपूर्ण पद दिलवा सकता है। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। शोहरत बढ़ेगी।
सिंह
अधिक कमाने के चक्कर में किसी के बहकावे में नहीं आएं। वाहन सुख मिलेगा। आर्थिक निवेश में सावधानी रखें। शीत से संबंधी विकार हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सही निर्णय ले पाएंगे। मित्रों से आर्थिक मदद प्राप्त होगी।
कन्या
आजीविका में परिवर्तन अथवा नवीन अवसर प्राप्त हो सकेंगे। नए रोमांचक हालात आर्थिक फायदा पहुंचाएंगे। जोखिम के कार्यों से दूर रहना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रशासनिक लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा।
तुला
जो काम करेंगे, उसमें भाग्य का भी साथ रहेगा। दिन उपयुक्त है। शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। किसी विशेष कार्य के होने से ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
वृश्चिक
जीवनसाथी से तालमेल स्थापित नहीं हो सकेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग बन रहे हैं। प्रसन्नता व आशाजनक वातावरण के कारण प्रयास सार्थक होंगे। कोई बेहतरीन नया विचार आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा।
धनु
कुछ ऐसे निर्णय लेंगे, जिसका प्रभाव आने वाले समय में बेहतर होगा। आजीविका के नए साधन मिलेंगे। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। यात्रा संभव है।
मकर
पारिवारिक मामलों में उलझन कठोर निर्णय लेने के लिए बाधित कर सकती है। मन की बात कहने से शांति मिलेगी। वाहन खरीदने का मन सार्थक होगा। खर्चों में इजाफा होगा। आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी।
कुंभ
बच्चों से संबंधित समस्याएं तनाव का कारण हो सकती हैं। काम करने के तरीकों को बदलें। भाइयों से विवाद होंगे। दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। आकस्मिक लाभ होने के योग बन रहे हैं।
मीन
धन प्राप्ति के स्रोत स्थापित होने के योग हैं। किसी विशेष वस्तु की प्राप्ति के लिए धैर्य एवं संयम बना रहेगा। थकावट से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। कार्यस्थल के विरोधी परास्त होंगे। यात्रा निरस्त होगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

