गुमला : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

झारखंड
Spread the love

गुमला (झारखंड)। चैनपुर थाना क्षेत्र के थानाडड़गांव के समीप भीषण और सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना बुधवार रात करीब 9 बजे की घटना बताई जा रही है। इसके बाद से इलाके में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, तीनों मृतक युवक एक ही बाइक पर सवार होकर चैनपुर से अपने गांव उजड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान थानाडड़गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई।

सड़क किनारे एक आम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद तीनों के शव घंटों तक घटनास्थल पर ही पड़े रहे।

घटना की सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र के उजड़ा गांव के निवासी आर्यन टोप्पो (पिता: कुलदीप टोप्पो),संजीत केरकेट्टा (पिता: स्वर्गीय घुमेश्वर केरकेट्टा) और अक्षय केरकेट्टा (पिता जितेंद्र केरकेट्टा) के रूप में हु।

घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। संजीत केरकेट्टा की मां बिमला केरकेट्टा ने बताया कि तीनों युवक घर से पुटरूगी जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन रास्ते में ही इस भयानक हादसे का शिकार हो गए।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *