- बीएयू में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
रांची। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों, कर्मियों और शिक्षकों के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की पहल वानिकी की संकाय और राष्ट्रीय सेवा योजना ने की थी। इसकी अध्यक्षता कुलपति डॉ सुनील चंद्र दुबे ने की।
अपने संबोधन में कुलपति ने जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन, सतत ऊर्जा, जैव विविधता संरक्षण आदि विषयों पर प्रकाश डाला। लोगों से पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति सचेत रहने की अपील की। उन्होंने कम पानी की आवश्यकता वाली फसलें लेने और प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त पोषक तत्वों और जैव कीटनाशी का प्रयोग करने पर बल दिया।
कार्यक्रम के बाद वानिकी महाविद्यालय परिसर और कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय के सामने पौधारोपण किया गया। पर्यावरण से संबंधित गतिविधियों जैसे इकोआर्ट, रंगोली, पोस्टर प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी आदि का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों- डॉ डीके शाही, डॉ बीके अग्रवाल, डॉ आलोक कुमार पांडेय, डॉ कौशल कुमार, डॉ बीके झा और झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के विशेष कार्य पदाधिकारी राम प्रवेश कुमार सहित बीएयू के विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

