सौदाग गांव में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम

झारखंड
Spread the love

रांची। इंडियन वेटरिनरी एसोसिएशन, नई दिल्ली एवं काश्वी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सौदाग गांव में जागरुकता कार्यक्रम एवं पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड राज्य पशु चिकित्सा सेवा संघ के अध्‍यक्ष डॉ सैमसन टोप्पो थे।

डॉ टोप्‍पो ने वनीकरण एवं पौधारोपण को बढ़ावा देने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने व गैर-नवीकरणीय संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रसिद्ध पर्यावरणविद् एवं भूवैज्ञानिक डॉ नितिश प्रियदर्शी ने कहा कि अपनी मिट्टी को नमन करें। पर्यावरण को बचाइए, अन्यथा उसके प्रकोप का सामना करने के लिए तैयार रहिए।

सौदाग ग्राम के मुखिया पतरस तिर्की ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराने की अपील की।

अतिथियों एवं गांव की महिलाओं ने पौधे लगाए। टीम ग्रीन संस्था द्वारा प्रदत्त कटहल, अमरूद, आम एवं शरीफा सहित विभिन्न फलदार पौधों का वितरण ग्रामीणों के बीच किया गया।

कार्यक्रम का समन्वयन इंडियन वेटरिनरी एसोसिएशन, नई दिल्ली की राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता डॉ नंदनी कुमारी ने किया। धन्यवाद काश्वी ट्रस्ट के तकनीकी प्रमुख अमिताभ अनल ने किया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *