राज्यपाल का रेल मंत्री को पत्र, रांची से ऋषिकेश तक शुरू हो नई ट्रेन

झारखंड
Spread the love

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची से ऋषिकेश तक नई रेल सेवा प्रारंभ करने के संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। राज्यपाल को इस संबंध में झारखंड चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुआ था। इसे वाया लोहरदगा, टोरी, डाल्टनगंज, डेहरी-ऑन-सोन, वाराणसी, श्री अयोध्याधाम, बरेली एवं हरिद्वार की मांग है।

राज्यपाल ने उक्त प्रार्थना-पत्र का उल्लेख करते हुए इसे आवश्यक एवं जनहित से जुड़ा विषय बताया है। उन्होंने कहा है कि रांची से उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरों यथा लखनऊ, अयोध्या, बरेली, ऋषिकेश एवं हरिद्वार के लिए सीधी रेल सेवा की अत्यंत आवश्यकता है।

वर्तमान में यात्रियों को आवागमन में असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। प्रस्तावित नई रेल सेवा प्रारंभ होने से श्रद्धालुओं को श्री अयोध्याधाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए सुगमता प्राप्त होगी। हरिद्वार एवं ऋषिकेश जैसे पवित्र तीर्थस्थलों तक पहुंचने में भी यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

राज्यपाल ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि इस रेल सेवा के प्रारंभ होने से झारखंड एवं उत्तर प्रदेश के मध्य धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक संबंधों को सुदृढ़ता मिलेगी। साथ ही व्यापार, पर्यटन एवं सामाजिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन प्राप्त होगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK