पश्चिम एशिया संकट के बीच तेल और गैस को लेकर आई ये अच्‍छी खबर

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। पश्चिम एशिया में चल रहे संकट का अभी तक समाधान नहीं हुआ है। इस बीच भारत में तेल और गैस को लेकर अच्‍छी खबर आई है। इससे आने वाले दिनों में देश में तेल और गैस संकट से राहत मिलने की उम्‍मीद है।

जानकारी के अनुसार इंडियन ऑयल ने अंडमान सागर में प्राकृतिक गैस की नई खोज की है। यह खोज Sri Vijayapuram-3 नामक अपतटीय (Offshore) कुएं में हुई है, जो अंडमान द्वीपसमूह के पूर्वी तट से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित है।

Sri Vijayapuram-3 कुएं में प्राकृतिक गैस की उपस्थिति की पुष्टि हुई है। यह कुआं लगभग 355 मीटर गहरे समुद्री जल में ड्रिल किया गया था। 1,900 मीटर से अधिक गहराई पर प्रारंभिक परीक्षण के दौरान लगातार गैस फ्लेयरिंग देखी गई, जिससे गैस की मौजूदगी प्रमाणित हुई।

ऑयल इंडिया द्वारा वर्तमान अंडमान अन्वेषण अभियान में अब तक 3 खोजी कुएं ड्रिल किए गए हैं। इनमें से 2 कुओं में हाइड्रोकार्बन (तेल/गैस) की उपस्थिति की पुष्टि हो चुकी है। इससे संकेत मिलता है कि अंडमान बेसिन में बड़े पैमाने पर तेल और गैस भंडार मौजूद हो सकते हैं।

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस उपलब्धि को “अंडमान सागर में ऊर्जा अवसरों का महासागर” बताया। कहा कि यह भारत के अपतटीय ऊर्जा अन्वेषण कार्यक्रम के लिए बड़ी सफलता है।

इससे भारत में घरेलू गैस उत्पादन बढ़ सकता है। ऊर्जा आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है। अंडमान क्षेत्र भविष्य में भारत का एक महत्वपूर्ण ऊर्जा केंद्र बन सकता है।

हालांकि खोज से व्यावसायिक उत्पादन तक पहुंचने में अभी कई वर्ष लग सकते हैं। क्योंकि विस्तृत परीक्षण, भंडार का आकलन और बुनियादी ढांचे का विकास आवश्यक होगा।

सितंबर 2025 में Sri Vijayapuram-2 कुएं में भी गैस की मौजूदगी मिली थी। अब Sri Vijayapuram-3 की सफलता ने अंडमान बेसिन की संभावनाओं को और मजबूत कर दिया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *