महिला मित्र बनाने की चाह में युवक ने कर दिया कांड, हो गया गिरफ्तार

अन्य राज्य देश
Spread the love

देहरादून। युवक को सोशल मीडिया पर महिला मित्र बनाने की चाहत थी। इस चक्‍कर में उसने कांड कर दिया। इसके बाद वह पुलिस के हत्‍थे चढ़ गया। यह मामला उत्तराखंड में चंपावत का है।

पुलिस ने चंपावत के निवासी 20 वर्षीय रोहित मेहता को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पूरी तरह बेरोजगार है। शुरुआत में जब वह सोशल मीडिया पर अपनी सामान्य तस्वीरें पोस्ट करता था, तब उस पर कोई लाइक या कमेंट नहीं आते थे। इसके बाद उसने एआई टूल्स का सहारा लिया।

उसने अपनी फोटो को एडिट करके भारतीय सेना के मेजर की वर्दी पहनाई। सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया। वर्दी वाली फोटो डालते ही उसकी पोस्ट पर रीच और लाइक्स बढ़ने लगे।

फर्जी पहचान के दम पर उसे कई लड़कियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट आने लगीं। आरोपी का मुख्य मकसद केवल अपनी ‘गर्लफ्रेंड लिस्ट’ बढ़ाना और महिला मित्र बनाना था।

सेना की वर्दी और मेजर रैंक का गलत इस्तेमाल होते देख मिलिट्री इंटेलिजेंस की नज़र इस संदिग्ध सोशल मीडिया प्रोफाइल पर पड़ी। जांच करने पर पता चला कि इस नाम का कोई भी अधिकारी संबंधित पद पर तैनात नहीं है।

इसके बाद सेना की खुफिया एजेंसी ने उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप से संपर्क किया और इनपुट साझा किया। एसओजी और स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित मेहता को चंपावत से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही साइबर पुलिस ने लोगों—विशेषकर युवाओं और महिलाओं—को सतर्क रहने की सलाह दी है कि सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति की वर्दी या पद देखकर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करें। संदिग्ध प्रोफाइल की शिकायत तुरंत पुलिस में दर्ज कराएं।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *