नई दिल्ली। भारतीय टीम के T20 वर्ल्ड कप जीतने पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। पूरी दुनिया में लगातार दो बार कप जीतने वाली पहली टीम इंडिया है। टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने जीत की तैयारी को लेकर खुलासा किया है।
टीएमसी सांसद और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आज़ाद के ट्रॉफी को मंदिर की जगह अन्य धार्मिक स्थल ले जाने के बयान पर गौतम गंभीर ने कहा कि इस सवाल का जवाब देना भी सही नहीं है। इस तरह के बयान खिलाड़ियों और टीम को नीचा दिखाते हैं, जो नहीं होना चाहिए।
हेड कोच ने कहा कि 1.5 साल पहले अगले वर्ल्ड कप की तैयारी का यह पूरा प्रोसेस शुरू किया था। उस वक्त हमारे दिमाग में बस यही बातें थीं कि हम खुद को वर्ल्ड कप जीतने का सबसे अच्छा मौका कैसे दे सकते हैं।
गौतम गंभीर ने कहा कि सबसे जरूरी बात यह थी कि क्या हम दुनिया की सबसे निडर टीम बन सकते हैं? जिस तरह से टीम ने बहादुरी से खेला, उससे पता चलता है कि हम अपने प्लान को लागू कर पाए।
आईसीसी चेयरमैन जय शाह के बारे में हेड कोच ने कहा कि जब वे बीसीसीआई सेक्रेटरी थे, तब भारत में महिला क्रिकेट को बदला। महिला क्रिकेटरों के कॉन्ट्रैक्ट, सैलरी और विमेंस प्रीमियर लीग को देखें।
आपको उन्हें उन सुविधाओं का क्रेडिट देना होगा, जिनका फायदा आज पुरुष क्रिकेटर भी उठा रहे हैं। आईसीसी चेयरमैन होने के नाते क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करना एक बहुत बड़ा कदम है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


