नई दिल्ली। देशभर में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने इसके दाम ₹183.50 तक घटा दिए हैं। नई कीमत 1 जुलाई, 2026 से प्रभावी होगी।

कीमत घटने की वजह
विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और एलपीजी की आपूर्ति सामान्य हो गई। इसके बाद सरकार ने कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति पर लगी पाबंदियां हटा दी हैं। आयात और घरेलू उपलब्धता में सुधार होने से तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाने का फैसला लिया है।
किसे मिलेगा फायदा
इस कटौती का सीधा लाभ होटल, रेस्तरां, ढाबा संचालकों, कैटरिंग सेवाओं और अन्य व्यवसायों को मिलेगा, जिनकी रसोई कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों पर निर्भर है। इससे उनके संचालन खर्च में कमी आने की उम्मीद है।
प्रमुख शहरों में नई कीमतें
दिल्ली – ₹2,930 (₹183.50 की कमी)
मुंबई – ₹2,885.50
कोलकाता – ₹3,081.50
चेन्नई – ₹3,106
हैदराबाद – ₹3,191
घरेलू गैस पर असर
जानकारी के मुताबिक 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी घरेलू उपभोक्ता पहले की तरह ही पुराने दाम पर सिलेंडर खरीदेंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

