गढ़वा : विद्यालयों के औचक निरीक्षण में गायब मिले शिक्षक, ये स्‍कूल था बंद

झारखंड शिक्षा
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश के आलोक में बुधवार को जिले के विभिन्न मध्य, प्राथमिक एवं उच्च विद्यालयों में व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान में जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रज़ा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज सहित जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी/प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी शामिल रहे।

जिले भर में 67 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति, पठन-पाठन की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, मध्याह्न भोजन एवं विद्यालय संचालन की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया गया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रज़ा ने राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय रंका, नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्कूल रंका एवं परियोजना बालिका उच्च विद्यालय रंका का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में कई शिक्षक अनुपस्थित पाए गए।

अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। आवश्यक विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। साथ ही विद्यालयों में नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य सुनिश्चित करने, पाठ योजना तैयार करने और विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज ने प्रखंड मेराल अंतर्गत मध्य विद्यालय पेशका, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गिरवासोती, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हरिजन टोला चामा एवं उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कोलोदोहर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कोलोदोहर बंद पाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।

इसके अतिरिक्त सभी वरीय पदाधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (KGBV) एवं JBAV का भी औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाओं, भोजन व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।

संबंधित पदाधिकारियों द्वारा विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया।

निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। कुछ विद्यालयों में साफ-सफाई एवं शैक्षणिक अनुश्रवण में सुधार की आवश्यकता महसूस की गई। सभी विद्यालय प्रधानों एवं शिक्षकों को विद्यालय संचालन में गुणवत्ता सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति एवं विद्यार्थियों के बेहतर शैक्षणिक वातावरण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *