रांची। माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में सुबह 6 बजे से गणगौर पूजा शुरू हुआ। यह दोपहर 2 बजे तक चलती रही। गणगौर मिलान एवं विसर्जन के लिए मारवाड़ी समाज की महिलाओं एकत्र हुई।
मंदिर परिसर में गणगौर मिलान एवं बड़ा तालाब में गणगौर विसर्जन घाट की व्यवस्था माहेश्वरी समाज के तीनों संगठन (श्री माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी महिला समिति, माहेश्वरी युवा संगठन) के सहयोग से सुचारू रूप से चला। माहेश्वरी भवन में लगाए गए गणगौर मेला में गणगौर विसर्जन करने आई महिलाओं ने लजीज व्यंजन का आनंद लिया।
इस महोत्सव को सफल बनाने में रांची सभा अध्यक्ष किशन साबू, महिला अध्यक्ष भारती चितलांगिया, युवा अध्यक्ष विनय मंत्री, सभा सहसचिव वसंत लखोटिया, संयोजक कुमुद लखोटिया, लक्ष्मी चितलांगिया, सुरेश शारदा, अमित मालपानी, नयन बोरा, मोहित लाखोटिया एवं समाज के तीनों संगठन के सदस्यों का सहयोग रहा।
माहेश्वरी समाज ने 1981 से राजस्थानी परंपरा की पुरानी विरासत को संजोए हुए गणगौर पूजा की सार्वजनिक व्यवस्था अपर बाजार स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में शुरू की।
गणगौर पूजा मारवाड़ी समाज का प्रमुख लोक पर्व है। यह होलिका दहन के दूसरे दिन से 16 दिनों तक चलने वाला यह पर्व मूलतः कुवांरी लड़कियों व सुहागन महिलाओं का त्योहार है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


