- हजारीबाग के खपिया जंगली क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन अभियान में मिली सफलता
हजारीबाग। चतरा-हजारीबाग बॉर्डर पर सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 15 लाख का इनामी नक्सली समेत 4 मारे गए। हजारीबाग के खपिया जंगली क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन अभियान में सफलता मिली।
झारखंड भाकपा (माओवादी) शहदेव महतो (रिजनल कमेटी सदस्य) एवं अन्य 3 सशस्त्र माओवादियों की आसूचना पर संयुक्त बलों 209 कोबरा एवं झारखंड पुलिस ने हजारीबाग-चतरा सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में कल अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान 17 अप्रैल, 2026 को लगभग 1 बजे खपिया (थाना केरेडारी) क्षेत्र में माओवादी दस्ते के साथ सुरक्षबलों की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के उपरांत सर्च के दौरान अब तक 4 मृत शरीर,4 हथियार एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किए गए हैं।
इस अभियान से पारसनाथ-लुगूझुमरा हजारीबाग चतरा सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय माओवादी दस्ते का पूर्ण रूप से सफाया हो चुका है। झारखंड पुलिस अपील करती है कि शेष बचे उग्रवादी आत्मसमर्पण कर झारखंड सरकार की ‘आत्मसमर्पण एवं पुर्नवास नीति’ का लाभउठाएं।
मृत नक्सलियों की पहचान
शहदेव महतो (रिजनल कमेटी सदस्य) 15 लाख इनामी, सा०-कुठन, थाना-केरेडारी, जिला-हजारीबाग, झारखंड। (कुल कांड-41)
रंजीत गंझु (जोनल कमेटी सदस्य) -10 लाख इनामी, सा०-सतीटाड़, थाना-लावालौंग, जिला-चतरा, झारखंड। (कुल कांड-09)
नताशा (सब-जोनल कमेटी सदस्य), सा०-थाईपरागढ़, जिला-गढ़चिरौली, महाराष्ट्र। (कुल कांड-17)
बुधन करमाली (एरिया कमान्डर) -01 लाख इनामी, सा०-गोदवार, थाना-टंडवा, जिला-चतरा, झारखंड। (कुल कांड-10: झारखण्ड-06 एवं बिहार-04)
अभियान में बरामद हथियार
ए०के० 47 राईफल→02
कोल्ट ए०आर० 15 राईफल→01
इंसास राईफल→ 01
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

