पलामू में पोषण पखवाड़ा के तहत व्यापक जागरुकता अभियान

झारखंड
Spread the love

  • 21 प्रखंडों में चल रही लगातार गतिविधियां

पलामू। जिले के सभी प्रखंडों में 9 से 23 अप्रैल, 2026 तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत सखी मंडल की दीदियों को पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत तिरंगा भोजन के माध्यम से पोषणयुक्त आहार को बढ़ावा दिया जा रहा है।

साथ ही “खेत से थाली” की अवधारणा को साकार करने के लिए पोषण वाटिका लगाने, टेक होम राशन के सही उपयोग, साफ-सफाई एवं स्वच्छता के महत्व पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को एएनसी और पीएनसी के तहत मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं और जच्चा-बच्चा के समय पर टीकाकरण के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।

जेएसएलपीएस के सेतु दीदी कैडर के माध्यम से जिले के सभी 21 प्रखंडों के 60 संकुल संगठनों और लगभग 1300 ग्राम संगठनों में यह अभियान सक्रिय रूप से चलाया जा रहा है। जागरुकता फैलाने के लिए पोषण बैठक, पोषण रैली और पोषण चौपाल जैसे कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित किए जा रहे हैं।

अब तक जिले में 300 से अधिक गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है, जिनकी जानकारी पोषण अभियान के पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड की जा रही है। यह अभियान जिले में पोषण संबंधी जागरुकता बढ़ाने और महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *