
रांची। सीसीएल कल्याण के विभाग ने गांधीनगर क्रीड़ांगन में संविदा कर्मियों के लिए एक रोमांचक फुटबॉल मैच का आयोजन 1 अगस्त को किया।
मैच का औपचारिक उद्घाटन आदिल हुसैन प्रबंधक (खेल), विलफ्रेड माणिक लकड़ा, वरीय प्रबंधक (मा.सं), आशीष सिरिल कच्छप, प्रबंधक (मा.सं) और मारियो तनुज एक्का, सहायक प्रबंधक (मा.सं) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
यह मुकाबला सीसीएल के अस्पताल संविदा कर्मियों एवं कॉलोनी संविदा कर्मियों की टीमों के मध्य खेला गया। पूरे मैच के दौरान दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला रहा, परंतु कोई भी गोल न हो पाने के कारण मैच 0-0 से ड्रॉ रहा। अंततः परिणाम के लिए पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। इसमें अस्पताल संविदा कर्मियों की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4-1 के अंतर से शानदार जीत हासिल की।
समारोह के समापन अवसर पर महाप्रबंधक (कल्याण) संजय कुमार ठाकुर ने विजेता टीम, उपविजेता टीम और ‘मैन ऑफ द मैच’ ‘विकास मिर्धा’ को पुरस्कृत कर सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

