पत्‍नी ने करवा चौथ का रखा था व्रत, तुरंत बाद आई मनहूस खबर, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

कानपुर। पत्‍नी ने करवा चौथ का व्रत रखा था। इसके तुरंत बाद मनहूस खबर आई। परिवार में मातम पसर गया। यह मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के पनकी थाना क्षेत्र का है।

मैनपुरी जिले के किशनी कटरा निवासी संजीव उर्फ संजू (35) गुरुग्राम में राजमिस्त्री का काम करते थे। संजीव 4 दिन पहले अपनी पत्नी संगीता के मायके (पतारसा) करवा चौथ मनाने गए थे।

बृहस्पतिवार रात करवा चौथ की पूजा और व्रत पूरा करने के बाद संजीव ने तुरंत घर लौटने की बात कही। पत्नी संगीता ने उन्हें रात में न जाकर सुबह निकलने का आग्रह किया, लेकिन वह नहीं माने और रात में ही निकल पड़े।

रात करीब 10 बजे संजीव पनकी पड़ाव रेलवे क्रॉसिंग पहुंचे। उस समय रेलवे फाटक बंद था। लोग ट्रेन गुजरने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान संजीव और एक अन्य युवक बंद फाटक के बावजूद ट्रैक पार करने लगे।

तभी अचानक तेज रफ्तार में आई ऊंचाहार एक्सप्रेस ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि संजीव करीब 100 मीटर तक ट्रेन के साथ घिसटते चले गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112, पनकी पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। जेब से मिले आधार कार्ड और मोबाइल फोन की मदद से संजीव की शिनाख्त हुई। उनके परिजनों को सूचना दी गई। दूसरे युवक का शव बुरी तरह विकृत होने के कारण उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार शाम परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पति का शव देखकर पत्नी संगीता बेसुध हो गई। बार-बार यही कहती रही कि उसने रात में जाने से मना किया था, लेकिन वे नहीं माने। जिस पति की लंबी उम्र के लिए उसने दिनभर निर्जला व्रत रखा था, पूजा के कुछ ही घंटे बाद उसकी मौत की खबर आ गई।

एसीपी पनकी (अमित चौरसिया) ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और जीआरपी की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। दूसरे मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *