

विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने आवासीय कार्यालय, मुख्य कार्यक्रम स्थल टाउन हॉल मैदान और समाहरणालय परिसर में राष्ट्रध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इन कार्यक्रमों में राष्ट्रभक्ति, एकता एवं गौरव का वातावरण देखने को मिला। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


मुख्य कार्यक्रम स्थल टाउन हॉल मैदान में आयोजित भव्य समारोह में जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी, जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज कराई। समारोह के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति, उत्साह एवं उमंग से सराबोर रहा।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले वीर सेनानियों के परिजनों को सम्मानित कर उनके त्याग एवं बलिदान को नमन किया गया। साथ ही, परेड, प्रभात फेरी सहित विभिन्न कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले जवानों एवं कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने अमर सेनानियों एवं वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि इसे अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी भी है। राष्ट्र के विकास, सामाजिक सौहार्द, एकता एवं जनकल्याण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करना चाहिए।
समारोह में उपस्थित जिला एवं पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मियों एवं आम नागरिकों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।



