पिठोरिया। पिठोरिया थाना क्षेत्र के कोकदोरो गांव में पुरानी आपसी विवाद को लेकर फायरिंग की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस वारदात में स्थानीय निवासी फिरोज अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के तुरंत बाद स्वजन और स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए कांके नर्सिंग होम ले गया। वहां घायल व्यक्ति की गंभीरता को देखते हुए रिम्स में भेज दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, इस गोलीबारी का आरोप अफसर अंसारी नाम के युवक पर लगा है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा था। करीब दो साल पहले अफसर अंसारी पर फिरोज अंसारी के नाबालिग भतीजे की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा था, जिसके सिलसिले में वह जेल में बंद था।
हाल ही में जेल से छूटने के बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पिठोरिया थाना पुलिस मामले की छानबीन और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

