परिजनों ने जीवित युवती का किया अंतिम संस्कार, जानें पूरा मामला

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। एक जीवित युवती के परिजन एवं ग्रामीणों ने उसे मृत मानते हुए उसका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया। यह घटना झारखंड के गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र के बगौंधा टोला का है। यह मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, करीब एक माह पूर्व गांव की एक युवती ने विवाह समारोह के दौरान सिंदूरदान की रस्म से ठीक पहले शादी करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई थी। बताया जाता है कि अगले दिन युवती अपनी इच्छा से अपने प्रेमी के साथ चली गई, जहां वह वर्तमान में रह रही है।

घटना के लगभग एक माह बाद शुक्रवार को युवती के स्वजनों एवं ग्रामीणों ने उसे सामाजिक रूप से मृत मानते हुए उसका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने अर्थी सजाकर गांव में शवयात्रा निकाली।

इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शवयात्रा गांव से होते हुए तेलाही बांध के समीप पहुंची, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की गईं।

परिजनों का कहना है कि युवती के निर्णय से परिवार और रिश्तेदारों को सामाजिक रूप से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसी कारण परिवार ने उससे सामाजिक संबंध समाप्त करने का निर्णय लिया है। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

इधर, प्रतीकात्मक शवयात्रा और अंतिम संस्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बन गया है।

हालांकि, युवती पूरी तरह सुरक्षित बताई जा रही है। अपनी इच्छा से अलग रह रही है। घटना को लेकर लोग सामाजिक परंपराओं, पारिवारिक अपेक्षाओं और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर रहे हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230