रांची-आनंद विहार टर्मिनल के परिचालन अवधि में विस्तार, जानें टाइम-टेबल

झारखंड
Spread the love

रांची। यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने रांची–आनंद विहार टर्मिनल–रांची स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि का विस्तार कर दिया है। इन ट्रेनों का कोच संयोजन पूर्ववत रहेगा।

ट्रेन संख्या 02877 रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 8 अगस्‍त से 26 सितंबर, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को रांची से प्रस्थान करेगी।

इस ट्रेन का रांची प्रस्थान (शनिवार) 17:40 बजे, लोहरदगा आगमन 18:50 बजे प्रस्थान 18:52 बजे, टोरी आगमन 19:43 बजे प्रस्थान 19:45 बजे, डालटनगंज आगमन 21:03 बजे प्रस्थान 21:05 बजे, गढ़वा रोड आगमन 22:30 बजे प्रस्थान 22:35 बजे, सासाराम आगमन 00:45 बजे प्रस्थान 00:47 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 02:50 बजे प्रस्थान 03:00 बजे, सूबेदारगंज (प्रयागराज) आगमन 06:00 बजे प्रस्थान 06:05 बजे, गोविंदपुरी (कानपुर) आगमन 08:40 बजे प्रस्थान 08:45 बजे, टूण्डला आगमन 11:50 बजे प्रस्थान 11:52 बजे एवं आनंद विहार टर्मिनल आगमन (रविवार) 18:00 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 02878 आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल 9 अगस्‍त से 27 सितंबर, 2026 तक प्रत्येक रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान करेगी।

इस ट्रेन का आनंद विहार टर्मिनल प्रस्थान (रविवार) 19:30 बजे, टूण्डला आगमन 23:30 बजे प्रस्थान 23:32 बजे, गोविंदपुरी (कानपुर) आगमन 02:30 बजे प्रस्थान 02:35 बजे, सूबेदारगंज (प्रयागराज) आगमन 05:30 बजे प्रस्थान 05:35 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 09:25 बजे प्रस्थान 09:35 बजे, सासाराम आगमन 10:50 बजे प्रस्थान 10:52 बजे, गढ़वा रोड आगमन 13:20 बजे प्रस्थान 13:25 बजे, डालटनगंज आगमन 13:50 बजे प्रस्थान 13:52 बजे, टोरी आगमन 15:50 बजे प्रस्थान 15:52 बजे, लोहरदगा आगमन 16:53 बजे प्रस्थान 16:55 बजे एवं रांची आगमन (सोमवार) 18:35 बजे होगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *