ECRKU ने सीएमएस से कर्मचारियों की चिकित्सा सुविधाओं में सुधार की मांग की

झारखंड
Spread the love

धनबाद। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ECRKU) के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को धनबाद मंडल रेल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए. एम. टोपनो से मुलाकात की। रेल कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद रेल मंडल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि गंभीर एवं जटिल रोगों के उपचार के लिए उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

बैठक में टाई-अप अस्पतालों में रेफरल की प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने, रेफरल के दौरान कर्मचारियों को होने वाली कठिनाइयों को दूर करने और आवश्यकता के अनुसार बेहतर चिकित्सा संस्थानों में उपचार की सुविधा सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

इसके अलावा अस्पताल में डॉक्टरों एवं दवा वितरण काउंटर पर अत्यधिक भीड़ की समस्या पर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने भीड़ को नियंत्रित करने और मरीजों को समय पर चिकित्सा परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का आग्रह किया।

प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल की लैब के वर्तमान समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक को बढ़ाकर दोपहर 12 बजे तक करने की मांग की। डॉ टोपनो से कर्मचारियों के हित में सभी मांगों पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया गया।

इस प्रतिनिधिमंडल में चमारी राम, अजय कुमार तिवारी, सोमेन दत्ता, जितेंद्र कुमार साहू, बीके साहू, नीलकमल खवास, प्रशांत बनर्जी, मंटू सिन्हा, चंद्रशेखर प्रसाद, नेताजी सुभाष, परमेश्वर कुमार, कंचन दास, अजय कुमार सिंह, श्याम मोहन, पंकज कुमार आदि सदस्य उपस्थित रहे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *