तीन महीने में दूसरी बार बढ़ी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत, जानें क‍ितना बढ़ा

नई दिल्ली देश मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। तीन महीने में दूसरी बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई है। नई दरें 7 जून से लागू होंगी। पेट्रोलियम मंत्रालय का दावा है कि भारत में घरेलू एलपीजी की कीमतें अन्‍य देशों की तुलना में कम है।

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है। अन्य शहरों में भी स्थानीय करों और परिवहन लागत के अनुसार कीमतें बढ़ी हैं।

पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि यह बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों और तेल विपणन कंपनियों पर बढ़ते वित्तीय दबाव के कारण की गई है। मंत्रालय का दावा है कि भारत में घरेलू एलपीजी की कीमतें अभी भी वास्तविक लागत से कम रखी जा रही हैं ताकि उपभोक्ताओं पर बोझ सीमित रहे।

रिपोर्टों के अनुसार, तेल कंपनियों को घरेलू एलपीजी की बिक्री पर अभी भी भारी अंडर-रिकवरी (घाटा) झेलना पड़ रहा है। एक हालिया सरकारी आकलन में बताया गया कि कंपनियों को प्रत्येक घरेलू सिलेंडर पर लगभग ₹700 तक का नुकसान हो रहा है।

यह पिछले तीन महीनों में घरेलू एलपीजी कीमतों में दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले मार्च, 2026 में भी कीमतों में वृद्धि की गई थी। इस बढ़ोतरी का सीधा असर करोड़ों परिवारों के घरेलू बजट पर पड़ेगा, क्योंकि रसोई गैस अधिकांश भारतीय घरों की प्रमुख ईंधन आवश्यकता है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230