बजना टोला में बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

रमना (गढ़वा)। प्रखंड अंतर्गत बहियार कला पंचायत के बजना टोला गांव में कड़ाके की ठंड से जूझ रहे बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण किया गया। इसका नेतृत्व जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने किया। ठंड से सबसे अधिक प्रभावित वृद्धजनों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कंबल वितरण के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके सम्मान, सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब, असहाय और वृद्ध लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिला परिषद स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आगे भी जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का सिलसिला जारी रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान बुजुर्ग महिला-पुरुषों को एक-एक कर कंबल प्रदान किया गया। कंबल पाकर बुजुर्गों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ झलक रहा था। कार्यक्रम के दौरान पंचायत के कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK