ईचापीड़ी पंचायत में बुजुर्गों के बीच 287 सहायक उपकरणों का वितरण

झारखंड
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत कांके की पंचायत ईचापीड़ी में शुक्रवार 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बुजुर्गों के बीच कुल 287 व्हीलचेयर एवं अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य वृद्धजनों को दैनिक जीवन में होने वाली परेशानियों से राहत दिलाना, उनकी शारीरिक जरूरतों को पूरा करना तथा उन्हें अधिक सुविधाजनक और आत्मनिर्भर जीवन जीने में सहयोग देना है।

कार्यक्रम में मुखिया लाखो उरांव, पंचायत समिति सदस्य ऐनुल हक अंसारी, उपमुखिया गुफरान अंसारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर में राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत विभाग की ओर से चंद्र मौली पांडेय, अभिनाश कुमार सिन्हा, अभिजीत कुमार सिंह व जाहिद अंसारी ने अपनी सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बुजुर्गों के हित में आयोजित इस पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज के सम्मानित सदस्य हैं और उनकी देखभाल, सुविधा तथा सम्मान सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। इस तरह के शिविर जरूरतमंद वृद्धजनों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में मतिउर रहमान, इरफान अंसारी, पंचम उरांव, निखत परवीन, रूपा देवी, रूमनती देवी, निगारा परवीन, गुलनाज परवीन, कविता कुमारी, नासरीन परवीन व दिनेश महली आदि उपस्थित रहे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *