पाकिस्तान में भारत का एक और दुश्मन परिवार समेत मारा गया

दुनिया
Spread the love

लाहौर। पाकिस्तान में भारत का एक और दुश्मन परिवार समेत मारा गया। जी हां, सही पढ़ा आपने। पाकिस्तान के लाहौर में एक भीषण सड़क हादसे में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कथित ऑपरेशनल कमांडर मुहम्मद आसिम की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में उसकी पत्नी हुमा आसिम और बेटे तल्हा आसिम की भी जान चली गई है।

जानें कैसे हुआ हादसा

यह दर्दनाक हादसा 14-15 अक्टूबर की दरमियानी रात लाहौर के गढ़ी शहू इलाके में अल्लामा इकबाल रोड पर हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिवार कार से जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से ट्रेलर के पिछले हिस्से के नीचे फंस गई। हालात इतने गंभीर थे कि बचावकर्मियों को शवों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर से कार के मलबे को काटना पड़ा।

जांच में ये बात आई सामने

इस मामले में पुलिस ने परिवार के जीवित बचे बेटे मुहम्मद बिन आसिम की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। शुरुआती जांच और एफआईआर के अनुसार, ट्रेलर चालक बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। पुलिस ने इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

जानें कौन था मुहम्मद आसिम

मारा गया मुहम्मद आसिम पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का कथित ऑपरेशनल कमांडर था। वह संगठन के लिए फाइनेंस (आर्थिक मदद) और लॉजिस्टिक्स जुटाने के साथ-साथ उसे मैनेज करने की अहम जिम्मेदारी संभालता था। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, आतंकी संगठनों को मजबूत बनाए रखने और भारत के खिलाफ साजिशों को अंजाम देने में इस तरह के फंड्स की बड़ी भूमिका होती है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *