दाल-नमक वितरण में लापरवाही पर उपायुक्त ने मांगा स्पष्टीकरण

झारखंड
Spread the love

  • केवाईसी में खराब प्रगति पर जताई नाराजगी; गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। आपूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली एवं सप्‍लाई चैन मैनेजमेंट सिस्‍टम में आवश्यक सुधार को लेकर उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना सहित राशन वितरण एवं लाभुकों के ई-केवाईसी से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने एनएफएसए एवं जेएसएफएसएस के तहत सितंबर, 2026 में चना दाल एवं नमक के वितरण की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने पाया कि कुछ प्रखंडों में दाल एवं नमक का वितरण नहीं किया गया है। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिन-जिन प्रखंडों में दाल एवं नमक का वितरण नहीं हुआ है, वहां के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिया।

बैठक में एनएफएसए एवं जेएसएफएसएस के लाभुकों के ई-केवाईसी की प्रगति की भी समीक्षा की गई। चिनियां एवं रमकंडा प्रखंड में ई-केवाईसी की अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों से इस संबंध में स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि राशन वितरण से संबंधित किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित दोषियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को अपने-अपने लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन करने तथा संवेदनशीलता एवं पूरी जवाबदेही के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी देवानंद राम, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, एजीएम सहित आपूर्ति विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *