

- समाहरणालय परिसर में 108 पौधों के रोपण का कार्य जारी
गणपत लाल चौरसिया
गुमला। समाहरणालय परिसर में उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित ने पीपल, आम, नीम एवं मौलश्री (स्पेनिश चेरी) के पौधे लगाकर जिलेवासियों को प्रकृति के साथ जुड़ने एवं हरित वातावरण के निर्माण के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने-अपने घर एवं आसपास के क्षेत्रों में कम से कम 5 पौधे अवश्य लगाएं। उन्होंने विशेष रूप से पाकर, डूमर, गूलर, पीपल एवं मौलश्री जैसे पौधों के अधिकाधिक रोपण पर बल दिया।
उपायुक्त ने कहा कि ये पौधे भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। जैव विविधता को संर्वधित करने में सहायक होते हैं। साथ ही ये पौधे पक्षियों के लिए भी अनुकूल आवास का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर पर्यावरण के निर्माण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। यह प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है कि वे इस दिशा में सक्रिय योगदान दें।

गुमला जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में 108 पौधों रोपण का कार्य पूर्ण उत्साह के साथ किया जा रहा है। इस पहल में उपायुक्त कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित संगठन के अन्य लोग सम्मिलित हुए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK



