उपायुक्त ने किया भंडरा प्रखंड में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण

झारखंड
Spread the love

  • सरकार की योजनाओं का बेहतर कार्यान्वयन का निर्देश

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने गुरुवार को भंडरा प्रखंड में प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली दुकान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तालाब जीर्णोद्धार, नंदिनी डैम में मत्स्यपालन आदि का निरीक्षण किया। आवश्यक निर्देश संबंधित विभागों को दिए।

भंडरा प्रखंड के टेंगरा टोली में उपायुक्त ने राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने मेनू के अनुसार मध्याह्न भोजन, रसोईघर की साफ-सफाई, नामांकित बच्चों की संख्या, बच्चों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, पठन-पाठन की गुणवत्ता का आदेश दिया। अंचल अधिकारी को विद्यालय की भूमि के सीमांकन का निदेश दिया।

उपायुक्त ने सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र में पंजीकृत बच्चों व उपस्थिति का अवलोकन किया। बच्चों के लिए केंद्र में उपलब्ध शारीरिक उंचाई व वजन मापक यंत्र, बच्चों के मिलनेवाले भोजन व मेनू के अनुसार मिलने वाले भोजन, आंगनवाड़ी केंद्र में धात्रि माताओं, लाभुकों के घर का नियमित विजिट, पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की संख्या, अतिकुपोषित बच्चों की पहचान आदि की जानकारी प्राप्त की।

3 से 6 वर्ष के बच्चों को नियमित रूप से मूलभूत शिक्षा दिये जाने का निर्देश सेविका को दिया। नियमित रूप से बच्चों की वजन व लंबाई की माप लिये जाने, आंगनवाड़ी केंद्र में खिलौने उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया।

उपायुक्त ने सेंगरटोली स्थित गंगा महिला मंडल जनवितरण प्रणाली दुकान का निरीक्षण किया। उन्होंने पीला कार्ड, गुलाबी कार्ड, हरा कार्ड व सफेद कार्ड के लाभुकों की जानकारी प्राप्त की। स्टॉक पंजी की जांच की।

उपायुक्त ने जनवितरण प्रणाली दुकान द्वारा खाद्यान्न का किये गये उठाव व वितरण की जानकारी प्राप्त की। महिला मंडल को आदेश दिया कि किसी भी स्थिति में लाभुकों के लिए निर्धारित खाद्यान्न की मात्रा में कटौती ना की जाए। उपायुक्त ने धोती/लुंगी व साड़ी वितरण योजना में वितरण की स्थिति की भी जांच की।

उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भण्डरा का निरीक्षण किया। आयुष्मान भारत योजना से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए फण्ड जनरेट का आदेश दिया। आयुष्मान भारत में प्राप्त होनेवाली राशि का उपयोग के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाएं। जो मरीज सीएचसी में भर्ती हो रहे हैं और वे राशन कार्ड से आच्छादित हैं तो उनका आयुष्मान कार्ड जरनेट किया जाए ताकि मरीज आयुष्मान कार्ड से इलाज का लाभ ले सके।

उपायुक्त ने भंडरा प्रखंड में स्थित नंदिनी डैम का निरीक्षण किया। मत्स्यपालन योजना का निरीक्षण किया। जिला मत्स्य पदाधिकारी को डैम में केज की संख्या बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया। उपायुक्त द्वारा मत्स्यजीवी सहयोग समितियों द्वारा मत्स्यपालन का कार्य, उत्पादन, उत्पादन से होने वाली आय की जानकारी प्राप्त की।

साथ ही जिला खेल पदाधिकारी को डैम में पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा दिए जाने के लिए आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया गया। उपायुक्त ने जिला के वरीय पदाधिकारियों संग नौका विहार का आनंद भी लिया।

निरीक्षण में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, परियोजना निदेशक आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी मोहितोष पांडेय, जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रिसेती भार्गवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी, अंचल अधिकारी दुर्गा कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *