

- ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन ने सौंपा मांग-पत्र
रांची। ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन (AJPMA) ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा हाल ही में जारी किए गए बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य कर्मियों के स्थानांतरण आदेश का कड़ा विरोध किया है। एसोसिएशन के महासचिव उपेंद्र कुमार सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक प्रमुख को एक पत्र भेजकर स्थानांतरण आदेश को तुरंत निरस्त करने की मांग की है।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि 31 जुलाई, 2026 को जारी पत्रांक 1280(23), 1281(23), 1282(23), 1283(23) व अन्य आदेशों के तहत फार्मासिस्ट, परिचारिका श्रेणी ‘ए’, प्रयोगशाला प्राविधिक (लैब टेक्नीशियन), नेत्र सहायक और लिपिकों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया गया है।

एसोसिएशन ने कहा है कि बीच शैक्षणिक सत्र में हुए इस स्थानांतरण से कर्मियों के बच्चों की शिक्षा बुरी तरह प्रभावित हो रही है। शिक्षा के मौलिक अधिकार (RTE) का हनन हो रहा है। इसके अलावा, बुजुर्ग व लाचार माता-पिता की देखरेख नहीं कर पाने के कारण स्वास्थ्य कर्मियों को भारी पारिवारिक, सामाजिक और आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
एसोसिएशन का आरोप है कि बिना पूर्व मांगों पर विचार किए मनमाने ढंग से स्थानांतरण कर कर्मियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे पूरे राज्य के कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।

एसोसिएशन की मुख्य मांगें
31 जुलाई 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।
मांग के अनुरूप ANM संवर्ग के ग्रेड पे को ₹2400 से बढ़ाकर ₹2800 किया जाए।
सभी संवर्गों की भर्ती, प्रोन्नति और सेवाशर्त नियमावली के अनुसार समय पर प्रोन्नति दी जाए।
स्वास्थ्य निदेशालय में मनमाने तरीके से प्रतिनियुक्त (डेप्यूटेशन) कर्मियों को उनके मूल पदस्थापन स्थल पर वापस भेजा जाए। इस ज्ञापन की प्रतिलिपि स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य मंत्री और विभिन्न राज्य स्तरीय कर्मचारी संघों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230



