कांग्रेस ने इन विधायकों को किया निलंबित, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। कांग्रेस ने अपने तीन विधायकों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई राज्‍यसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद की गई है। राज्‍यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवार की हार हुई है।

कांग्रेस सांसद सप्तगिरी शंकर उलाका ने कहा कि ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के दौरान हमारे पास 35 के आस-पास संख्या थी और जीत के लिए 30 चाहिए। कांग्रेस के तीन विधायकों और बीजेडी के 8 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी।

सांसद ने कहा कि हमारा यही कहना है कि आज हम भाजपा से विचारधारा की लड़ाई कर रहे हैं। संविधान को बचाने के लिए लेकिन अगर राज्यसभा का चुनाव केवल पैसे का खेल हो जाएगा तो फिर धीरे-धीरे ये संविधान की हत्या कर देंगे।

कांग्रेस ने ओडिशा के तीन विधायक सोफिया फिरदौस, रमेश जेना और दशरथी गमंगो को निलंबित कर दिया है। इनपर राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने का आरोप है। अब इन तीनों को ओडिशा विधानसभा में स्वतंत्र विधायक माना जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK