पांच बैंक्वेट हॉल के खिलाफ मिली शिकायत, पहुंची टीम

झारखंड
Spread the love

  • नियमों के उल्लंघन पर की जाएगी विधिसम्मत कार्रवाई

रांची। राजधानी रांची के रातू के सिमलिया क्षेत्र स्थित पांच बैंक्वेट हॉल में रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने एवं ध्वनि प्रदूषण से संबंधित शिकायतें मिल रही थी। इसके आलोक में जिला प्रशासन ने कार्रवाई की।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत के नेतृत्व में स्थानीय थाना प्रभारी और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम द्वारा सिमलिया स्थित विभिन्न बैंक्वेट हॉल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में दुल्हन बैंक्वेट हॉल में किसी प्रकार का कार्यक्रम संचालित नहीं पाया गया। वहीं विवाह बैंक्वेट हॉल में एक कार्यक्रम चल रहा था, परंतु वहां किसी प्रकार का ध्वनि प्रदूषण नहीं पाया गया। इसके अतिरिक्त फोकस बैंक्वेट हॉल में भी कोई कार्यक्रम संचालित नहीं था।

जांच के दौरान सभी बैंक्वेट हॉल के मालिकों एवं प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे रात्रि 10 बजे के बाद डीजे या उच्च ध्वनि में संगीत का उपयोग नहीं करेंगे। उच्च न्यायालय एवं ध्वनि प्रदूषण संबंधी प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधितों को चेतावनी देते हुए कहा गया कि भविष्य में नियमों के उल्लंघन की स्थिति में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन की आम नागरिकों से भी अपील की है कि ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का पालन करते हुए आयोजनों का संचालन करें, ताकि आम जनजीवन प्रभावित नहीं हो।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK