‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रांची विवि में हुई प्रतियोगिताएं

झारखंड
Spread the love

  • विश्वविद्यालय स्तरीय तिरंगा यात्रा कल निकलेगी

रांची। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चला है। अभियान के तहत 12 से 15 अगस्त तक रांची विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय विभागों में कार्यरत एनएमएस के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति का भाव विकसित करने को लेकर कई प्रकार के कार्यक्रमों की योजना बनी है। इसके अंतर्गत भाषण, निबंध, पेंटिंग, क्विज एवं  रंगोली, तिरंगा यात्रा, मानव श्रृंखला, सेल्फी विथ तिरंगा आदि का आयोजन किया जा रहा है।

आज से विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। रांची विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित की गई। रांची विश्वविद्यालय के एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान का व्यापक प्रभाव युवाओं में दिख रहा है।

युवा अपनी प्रतिभा का परिचय विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखा रहे हैं। आज आरयू के लगभग 50 से अधिक विश्वविद्यालय विभागों एवं महाविद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किये गये।

 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा सभी महाविद्यालयों में निकाला जाएगा। विश्वविद्यालय स्तरीय तिरंगा यात्रा कुलपति डॉ धर्मेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आरयू के बेसिक साइंस बिल्डिंग परिसर से निकाली जाएगी।

14 अगस्त को भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। 15 अगस्त को एनएसएस के स्वयंसेवक अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाएंगे। सेल्फी लेकर माई भारत पोर्टल पर अपलोड करेंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK