

रांची/चतरा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामनवमी पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। शुक्रवार को चतरा जिले की करीब 75,652 महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना के तहत दो-दो महीने का पैसा पहुंच गया।
त्योहार के दिन खाते में पैसा आ जाने से महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल गए। जिले की करीब 75,652 महिलाओं के बैंक खातों में दो-दो महीने की राशि एक साथ भेजी गई।

प्रत्येक लाभुक को जनवरी और फरवरी महीने की कुल 5-5 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है। लंबे इंतजार के बाद खाते में पैसा आने से लाभार्थियों में उत्साह का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 1 लाख 75,652 लाभुक महिलाओं के बीच 87 करोड़ 82 लाख 60 हजार रुपये की राशि का भुगतान किया गया है।

यह राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गई, जिससे पारदर्शिता भी सुनिश्चित हुई।
प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से बताया गया कि योजना की राशि समय पर नहीं पहुंचने के पीछे तकनीकी कारण जिम्मेदार थे।
जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी सुकरमनी लिंडा ने बताया कि तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के बाद अब सभी लाभुकों के खाते में भुगतान कर दिया गया है। इससे महिलाओं की लंबे समय से चली आ रही चिंता खत्म हो गई है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK



