कांडी प्रखंड मुख्यालय में जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्‍न

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय में आयोजित तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। समापन कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय, प्रशिक्षक रणजीत कुमार एवं विद्यासागर विश्वास उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां विस्तार से दी गईं।

प्रशिक्षकों द्वारा घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, प्रपत्र भरने की सही विधि और एकत्रित आंकड़ों की शुद्धता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया, जिससे वे अपने कार्य को बेहतर ढंग से समझ सकें।

समापन अवसर पर सहायक जनगणना चार्ज पदाधिकारी शाहिद अंसारी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करना आवश्यक है।

उन्होंने सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि कार्य के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि न हो, क्योंकि इसका सीधा प्रभाव सरकारी योजनाओं के निर्माण पर पड़ता है।

जनगणना कार्य में सावधानी बरतने एवं प्रत्येक जानकारी को सही तरीके से दर्ज करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छोटी-सी गलती भी बड़े स्तर पर असर डाल सकती है।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रगणकों, पर्यवेक्षकों, प्रखंड एवं अंचल कर्मियों तथा पंचायत जनप्रतिनिधियों ने बीडीओ की उपस्थिति में स्व-जनगणना भी की। आम लोगों से भी स्व-जनगणना करने की अपील की गई। कार्यक्रम में अन्य अधिकारी, कर्मी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

मौके पर अनिल कुमार सिंह, अशोक राम, बसंत कुमार पाण्डेय, विमला कुमारी, किरण कुजूर, मंजू कुमारी, बिंदु कुमारी, दया देवी, मनोज कुमार ठाकुर, मुकेश कुमार चतुर्वेदी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *