पंजाब के मुख्यमंत्री के OSD और 5 अन्य पर सीबीआई ने दर्ज की प्राथमिकी, 8 ठिकानों पर छापेमारी

अन्य राज्य देश
Spread the love

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रिपोर्ट के आधार पर पंजाब के मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी (OSD) राजबीर घुम्मन और उनके सहयोगियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है।

सीबीआई के अनुसार, आरोपियों पर अनुचित वित्तीय लाभ के बदले आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) अधिकारियों की पोस्टिंग को प्रभावित करने व हेरफेर करने, विभागीय कार्रवाई, नीति निर्माण, प्रशासनिक मंजूरियों, टेंडर शर्तों, लाइसेंसिंग, भूमि उपयोग परिवर्तन, संपत्ति विवादों तथा राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।

इसके अलावा, सरकारी आदेशों और नीतियों के प्रारूप (ड्राफ्ट) आधिकारिक रूप से जारी होने से पहले ही निजी व्यक्तियों को उपलब्ध कराने का भी आरोप है। सीबीआई ने दो लोक सेवकों, बिचौलियों और सहयोगियों सहित 6 नामजद व्यक्तियों और अन्य अज्ञात लोक सेवकों व निजी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नामजद आरोपियों में राजबीर घुम्मन (मुख्यमंत्री के OSD), नितिन गोहल   जितिन गोहल उर्फ राजा, रोमी राजा महाजन, बीर देविंदर, आर.एस. नागरा शालि हैं।

प्राथमिकी दर्ज करने के बाद, सीबीआई ने आरोपियों से जुड़े 8 स्थानों पर समन्वित छापेमारी की। यह कार्रवाई चंडीगढ़, मोहाली, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर और जालंधर में स्थित परिसरों पर की गई।

छापेमारी के दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन और दस्तावेज जैसे आपत्तिजनक साक्ष्य जब्त किए गए हैं, जिनकी रिश्वतखोरी और अनियमितताओं के कोण से जांच की जा रही है।   मामले में आगे की जांच जारी है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *