सुजाता को यूजीसी ग्रांट ने किया नेट और जेआरएफ अवार्ड से सम्मानित

गिरिडीह। सुजाता कुमारी को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने नेट और जेआरएफ अवार्ड से सम्‍मानित किया है। उसे हिंदी विषय पर इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। वह विनोवा भावे विश्वविद्यालय में शोधकार्य कर रही है। वह जिले के जमुआ प्रखंड की ग्राम पंचायत बदडीहा 2 निवासी शिक्षक जयकुमार मिश्र की पुत्री है। इस बाबत […]

Continue Reading

इग्नू ने बीएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तिथि 25 तक बढ़ाई

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने बीएड, ओपन मैट, पोस्ट बेसिक (नर्सिंग प्रोग्राम) के जनवरी 2021 सत्र की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 मार्च तक बढ़ा दी है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च थी।  विश्वविद्यालय ने रविवार को इस संबंध में बताया कि बीएड, ओपन […]

Continue Reading

झारखंड विधानसभा में उठा स्‍कूलों को बंद और मर्ज करने का मुद्दा

रांची। झारखंड विधानसभा में स्कूलों को मर्ज या बंद करने का मामला उठा है। विधायक रामचंद्र सिंह ने अल्प सूचित प्रश्न में यह मुद्दा उठाया है। बंद या मर्ज किये गये विद्यालयों की जानकारी मांगी है। विधायक ने पूछा है कि राज अंतर्गत स्थित विद्यालयों के पुनर्गठन के फलस्वरुप कितने स्कूलों को बंद या मर्ज […]

Continue Reading

बच्‍चों को स्‍कूल से जोड़ने के लिए विशेष और व्‍यापक अभियान चलाने पर जोर

राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय में एसएमसी प्रशिक्षण संपन्न रांची। झारखंड की राजधानी रांची के खिजूरटोली स्थित राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय की विद्यालय प्रबंध समिति का एक दिवसीय एसएमसी प्रशिक्षण रविवार को हुआ। इसकी अध्‍यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शादाब कैशर ने की। प्रशिक्षण में एसएमसी सदस्यों का ध्‍यान कोरोना काल में विद्यालय संचालन के लिए विशेष […]

Continue Reading

रांची विवि में जल्द शुरू होगी गाइडेंस एवं काउंसलिंग में पीजी की पढ़ाई

मारवाड़ी कॉलेज की सहायक प्राध्यापिका के पुस्तक के लोकार्पण में बोली कुलपति रांची। मारवाड़ी महाविद्यालय, रांची की सहायक प्राध्यापिका डॉ रीता कुमारी द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘निर्देशन एवं परामर्श की धारणा (कांसेप्ट ऑफ गाइडेंस एंड काउंसलिंग)’ का लोकार्पण 20 मार्च, 2021 को आरयू के कुलपति सभागार में कुलपति डॉ कामिनी कुमार ने किया। इस अवसर […]

Continue Reading

बीएयू : कृषि संकाय के नये छात्रों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

रांची I बिरसा कृषि विश्वविद्यालय अंतर्गत कार्यरत कृषि संकाय के अधीन संचालित छह कॉलेजों में नामांकित नये छात्र-छात्राओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। विवि के सत्र 2020-21 में कृषि संकाय के छह कॉलेजों में 278 छात्र-छात्राओं ने नामांकन लिया है। इनमें 126 छात्र और 152 छात्राएं शामिल है। विवि के ग्रेजुएट प्रोग्राम में यह नामांकन […]

Continue Reading

घंटी आधारित संविदा शिक्षकों को 30 सितंबर तक मिला विस्तार

प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंजूरी दी प्रस्‍ताव पर मंत्रिमंडल की ली जाएगी स्वीकृति रांची। राज्य के विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर विभागों और अंगीभूत महाविद्यालयों में स्वीकृत पदों के विरुद्ध रिक्त पदों पर घंटी आधारित संविदा पर नियुक्त शिक्षकों के पैनल का अवधि विस्तार 30 सितंबर 2021 तक बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन […]

Continue Reading

यूजीसी ने कंपनी सचिव योग्यता को पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री के बराबर दी मान्यता

नई दिल्‍ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने कंपनी सचिव योग्यता को पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री के बराबर मान्यता दी है। इसके लिए भारतीय कंपनी सचिव संस्थान ने आवेदन दिया था। यह मान्यता कंपनी सचिवों के पेशे को दुनिया भर में लाभ देगी। संस्थान के सदस्यों को वाणिज्य और संबद्ध संकाय में पीएचडी करने का अवसर देगी। […]

Continue Reading

सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल के बच्चों ने ओलंपियाड में जीते मेडल

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित ब्रिजफोर्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने सिल्वर्जोन द्वारा आयोजि‍त पहले चरण के साइंस और मैथ्स ओलंपियाड में कई मेडल जीते। कक्षा 2 के विद्यार्थी कार्तिक कुमार प्रभाकर ने मैथ्स और साइंस दोनों ही ओलंपियाड में क्लास, स्टेट, जोनल और ओलंपियाड में पहला रैंक प्राप्त कर झारखंड, स्कूल और […]

Continue Reading

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने ओटीपीआरएमएस प्रमाणपत्रों को डिजीलॉकर के साथ जोड़ा

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने रविवार को सत्यापित ऑनलाइन शिक्षक पुपिल पंजीकरण प्रबंधन प्रणाली (ओटीपीआरएमएस) प्रमाणपत्रों को डिजीलॉकर के साथ जोड़ने की घोषणा की है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने यह कदम सत्यापित ओटीपीआरएमएस प्रमाणपत्रों तक बिना किसी परेशानी के पहुंचने की सुविधा के लिए किया गया है। इसके लिए किसी भी […]

Continue Reading